CTET Admit Card 2021 Released: CBSE ने ctet.nic.in पर जारी किया सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

0

CTET Admit Card 2021 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार (13 जनवरी) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया है। परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 31 जनवरी 2021 को देश भर के 135 शहरों में आयोजित की जाएगी।

CTET

परीक्षा शुरू होने से करीब 90 मिनट पहले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। पेपर-1 के लिए सुबह 9.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, पेपर-2 के लिए रिपोर्टिंग करने का अंतिम समय दोपहर 2 बजे है।

CTET एडमिट कार्ड 2021 कैसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CTET Admit Card 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि, सिक्योरिटी पिन एंटर करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous articleबिहार के मधुबनी में हैवानियत, मूक बधिर नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद फोड़ दी उसकी दोनों आंखें; तीन आरोपी गिरफ्तार
Next articleIndia’s Sydney Test hero Hanuma Vihari’s two-word response leaves Union Minister Babul Supriyo red-faced