झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE: रुझानों में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत

0

झारखंड में आज हो रही मतगणना के रुझान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का महागठबंधन 44 सीटों पर बढ़त बनाकर सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। चुनाव आयोग के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में जेएमएम गठबंधन ने बीजेपी पर बढ़त बनाई हुई है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

फिलहाल एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। हालांकि, कुछ देर बाद तस्वीर साफ हो जाएगी की आखिर राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है। बता दें कि, राज्य में बहुमत का आंकड़ा 41 है।

जानिए, झारखंड चुनाव रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट:

  • अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, “हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।”
  • झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि, ‘इस परिणाम से साफ हो गया है कि लोग गैर-भाजपा दलों के साथ हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद लोगों ने झारखंड में भी बीजेपी को सत्ता से दूर रखने का फैसला किया है।’
  • आदरणीय गुरुजी, लालूजी, सोनियाजी, राहुलजी और प्रियंका जी का मुझपर विश्वास जताने के लिए धन्यवादः हेमंत सोरेन, जेएमएम
  • झारखंड विधानसभा में चुनाव में जीत से गदगद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि, झारखंड की जनता ने जो स्पष्ट जनादेश दिया है, इसके लिए मतदाताओं का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं
  • आजसू पार्टी के सुदेश महतो अब सिल्ली सीट पर 10400 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि जेएमएम की सीमा देवी पीछे चल रही हैं।
  • झारखंड के सीएम रघुबर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट पर बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय से पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 771 वोटों से आगे चल रहे हैं। (ANI)
  • चुनाव आयोग के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 42 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं, बीजेपी 29 सीटों पर आगे चल रही है
  • कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा, “हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं, लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।”
  • अगर भाजपा झारखंड में चुनाव हार जाती है तो क्या इसे नागरिकता संशोधन कानून का लिटमस टेस्ट माना जाए? इस सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘ऐसा कोई सवाल नहीं उठता। राज्य के चुनाव राज्य के मुद्दों पर लड़े जाते हैं।’
  • चुनाव आयोग के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 40 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं, बीजेपी 29 सीटों पर आगे चल रही है
  • झारखंड के सीएम और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास 1449 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • धनवार से जेवीएम (पी) के प्रत्याशी और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा- ‘परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं, लेकिन हमें लोगों के जनादेश को मानना होगा। हम वह भूमिका निभाएंगे जो जनता ने हमें दी है। नतीजे आने दीजिए, फिर हम बैठकर चर्चा करेंगे कि क्या करना है।’
  • झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी सिर्फ 27 सीटों पर आगे चल रही है।
  • चुनाव आयोग ने सभी 81 सीटों के रुझान दिए। बीजेपी 27, झारखंड मुक्ति मोर्चा 25, कांग्रेस 13, आरजेडी 5, सीपीआई 1, निर्दलीय 1, बीएसपी 2 और AJSU 3 सीटों पर आगे चल रही है
  • RJD नेता तेजस्वी यादव बोले- ‘इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं’
  • झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 68 सीटों को रुझान आए हैं। जिनमें जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी को 36, बीजेपी को 22, जेवीएम को 4, बीएसपी को 2 और आजसू को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
  • जेएमएम के हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से 664 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, BJP प्रत्याशी साइमन माल्टो पीछे हैं
  • चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 56 सीटों को रुझान आए हैं। जिनमें जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी को 30, बीजेपी को 19 और आजसू को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है
  • चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 48 सीटों को रुझान आए हैं। जिनमें जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी को 25, बीजेपी को 17 और आजसू को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है
  • चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 37 सीटों को रुझान आए हैं। जिनमें जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी को 20, बीजेपी को 13 और आजसू को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
  • पहले दौर की मतगणना पूरी हो गई है। बीजोपी की लुईस मरांडी दुमका से 3209 वोटों से आगे चल रही है। वहीं, जेएमएण के हेमंत सोरेन पीछे चल रही हैं।
  • सिल्ली सीट से एजेएसयू AJSU प्रमुख सुदेश महतो पीछे चल रहे हैं। जेएमएम की सीमा महतो आगे उनसे आगे हैं। गढ़वा से मिथलेश ठाकुर और जेएमएम प्रत्याशी 2000 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • अब तक आए 18 सीटों के रुझानों में जेएमएम को 8, बीजेपी को 7, कांग्रेस को 5 और आरजेडी को 1 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
  • चुनाव नतीजों के लिए रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।
Previous articleदिल्ली: कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत
Next articleमध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले BJP सांसद कृष्णपाल यादव और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज