उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस को बड़ा झटका: संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, BJP में होंगे शामिल

0

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

संजय सिंह
फोटो: ANI

अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं और कल भाजपा में शामिल होंगे।

सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिंह असम से कांग्रेस के पार्टी के राज्यसभा सदस्य थे।

इस आम चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें वहां से मेनका गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि, संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक हैं। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleपंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर अज्ञात शख्स ने किया जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोट
Next articleउन्नाव रेप केस में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से कब निकालेगी BJP? यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया जवाब