कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बोले- पंजाब में AAP लोगों की पसंद नहीं थी, लेकिन हम आपस में लड़ गए

0

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) लोगों की पसंद नहीं थी, लेकिन उनकी पार्टी के लोग आपस में लड़ गए। बिट्टू ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने विज्ञापनों के लिए दिल्ली के फंड का दुरुपयोग किया है।

पंजाब

उन्होंने ‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022’ पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए वस्तुत: यह स्वीकार किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पीछे कारण पार्टी नेताओं की आपसी लड़ाई रही। उन्होंने कहा कि, आप पंजाब में उनकी पार्टी की “झगड़े और गलतियों” के कारण सत्ता में आई।

बिट्टू ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हम कांग्रेस वाले आपस में लड़ गए। हमारा कसूर है। पंजाब में आम आदमी पार्टी कहीं लोगों की पसंद नहीं थी।’’ उन्होंने कहा कि आज उनका समय आया है, छह महीने बाद देखिएगा।

बिट्टू ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर सरकारी विज्ञापन के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने (आप) दिल्ली के विज्ञापन का पैसा पंजाब में लगाया और अब पंजाब का पैसा गुजरात में लगाएंगे।

उन्होंने सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब में छह महीने में आप का पर्दाफाश हो जाएगा। (इंपुट: PTI के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleमहाराष्ट्र: नाना पटोले के वकील सतीश उके के आवास पर ED का छापा; छापेमारी के बाद हिरासत में लिया
Next articleबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, सिवान में मुखिया के पति और भांजे की गोली मारकर हत्या