राहुल गांधी के साथ शादी की खबरों पर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने तोड़ी चुप्पी

0

पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर एक खबर आग की तरह वायरल हो रही है। वायरल हो रहे खबरों में कुछ लोग दावा कर रहे थे कि जल्द ही राहुल गांधी और रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी होने वाली है। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सोशल मीडिया पर सबसे पहले यह देखने और सुनने में आया कि राहुल गांधी की जल्द ही यहां से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह के साथ शादी होने वाली है।दरअसल, यह दावा राहुल गांधी और अदिति सिंह की वायरल हो रही तस्वीरों के आधार पर किया जा रहा था, जिसमें राहुल गांधी, अदिति सिंह और उनके परिवार के कुछ लोग दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में राहुल गांधी की मां व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अदिति सिंह के परिवार के कुछ सदस्य दिखाई दे रहे हैं।

जल्द ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और इन तस्वीरों को को लेकर कई दावे किए जाने लगे। हालांकि अदिति सिंह ने इस मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को अफवाह करार दिया है। अदिति ने ट्वीट कर राहुल गांधी को भाई बताते हुए शादी की खबरों को झूठा करार दिया है, साथ ही लोगों से इस तरह की अफवाह ना फैलाने की गुजारिश भी की है।

कांग्रेस विधायक ने ट्वीट कर लिखा है, “मैं कल से बहुत अधिक परेशान हूं, सोशल मीडिया पर मेरी और राहुल गांधी जी की शादी को लेकर लगातार झूठ फैलाया जा रहा है। राहुल गांधी जी मेरे राखी वाले भाई हैं। यह अफवाह मात्र है। अफवाह फैलाने वाले बाज आएं।”

https://twitter.com/AditiSinghINC/status/992975522526216192

साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में वायरल हो रही तस्वीरों पर भी सफाई दी है। अदिति सिंह ने ट्वीट कर लिखा है, “हमारे प्राचीन समय से ही पारिवारिक सम्बन्ध हैं। ये सारी तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं हैं, ये पारिवारिक मुलाकातों का हिस्सा मात्र हैं।”

https://twitter.com/AditiSinghINC/status/992975887468453895

बता दें, पिछले साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने 90 हजार से अधिक मतों के अंतर के साथ अपना पहला चुनाव जीतकर रायबरेली से विधायक बनी थीं। अदिति के पिता अखिलेश सिंह भी यहां से पूर्व में कांग्रेस पार्टी के पांच बार विधायक रह चुके हैं। अदिति अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई की हैं।

Previous articleCongress MLA Aditi Singh rubbishes rumours of marriage to party president Rahul Gandhi
Next articlePM मोदी की मां हीराबेन की तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुए केंद्रीय मंत्री, अभिनेत्री स्वरा भास्कर सहित अन्य यूजर्स ने लिए मजे