दिल्ली: मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार

0

झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख डॉ. अजय कुमार गुरुवार (19 सितंबर) को दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज की मौजूदगी में अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

झारखंड

गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर अजय कुमार आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं तह-ए-दिल से अजय कुमार जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। वहीं, अजय कुमार ने कहा कि आप ही सच्चे अर्थों में ‘आम आदमी’ की पार्टी है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है और विकास के लिए काम कर सकता है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पिछले महिने झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कुछ सहयोगियों पर पार्टी की जगह अपने निजी हितों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

झारखंड कांग्रेस के लिए यह एक तरह से बड़ा झटका है, क्योंकि अजय कुमार झारखंड में कांग्रेस के न सिर्फ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे पहले बल्कि कद्दावर नेता भी थे। माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इससे आम आदमी पार्टी को फायदा मिल सकता है।

Previous articleझारखंड: मॉब लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज अंसारी मामले में आरोपियों पर फिर लगी हत्या की धारा
Next articleExtraordinary! KBC host Amitabh Bachchan brays like donkey to encourage Rs 1 crore winner mid-day meal cook