आज शाम जारी होने वाले एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को काफी बढ़त दी जा रही है। इंडिया टुडे के अनुसार कांग्रेस को मध्यप्रदेश में 104 से 122 के बीच सीट्स मिल सकती हैं। यहां कुल 230 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। भाजपा को यहाँ इंडिया टुडे के अनुसार 102 से 120 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को कुल 200 सीटों में 119 से 141 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को यहाँ 55 से 72 सीटें मिल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल्स के अनुसार कांग्रेस को 65 सीटें मिल सकती हैं। यहाँ CVoter के अनुसार भी कांग्रेस को बहुमत मिल सकती हैं।
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले का सेमी-फाइनल कहा जा रहा है।
लाइव अपडेट्स :
- ABP न्यूज़ के अनुसार छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलने के आसार
- ABP न्यूज़ के अनुसार कांग्रेस को मध्य प्रदेश में १२६ सीटें मिल सकती हैं, BJP को 94 सीटें
- तेलंगाना में TRS की सरकार बनने के आसार, AIMIM को तेलंगाना में 4 से 7 सीटें मिल सकती हैं