कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का सोमवार को मुरादाबाद का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया है। ख़बरों के मुताबिक, प्रियंका गांधी के वायरल बुखार की चपेट में आने के बाद यह दौरा टाला गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, प्रियंका मुरादाबाद में निर्धारित पदाधिकारियों की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं। इस बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेता करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका बेहतर होते ही मुरादाबाद में फिर से बैठक करेंगी।
उन्हें पर यहां रामलीला मैदान में कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करना था। इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल होना था, जो सोमवार सुबह से ही पहुंचने लगे थे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार रात से ही मुरादाबाद में डटे हुए थे। सोमवार दोपहर उन्होंने अचानक प्रियंका के न आने की जानकारी दी। इससे पदाधिकारियों में निराशा छा गई।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधान सभा की 403 सीटों पर 2022 की शुरुआत में चुनाव होना है, जिसकी तैयारियों में अभी से ही सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई है (इंपुट: IANS के साथ)
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]