राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार(24 अगस्त) को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की उन्नति और खुशहाली की कामना की।
फोटो- @sunny_congressइस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उज्जैन के नंदी हाॅल में प्रशासक क्षितिज शर्मा ने भगवान महाकाल के आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद एवं दुपट्टा भेंट किया तथा मंदिर के पुजारी संजय शर्मा ने पूजा संपन्न करवाई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वसुंधरा राजे ने उज्जैन पहुंचकर सर्वप्रथम अंगारेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा की इसके बाद उन्होंने कालभैरव मंदिर तथा मां हरसिद्धि मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
लेकिन मंदिर में प्रवेश करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है उनके लिए रेड कारपेट बिछाया गया गया और इस तस्वीर में एक खा़स बात यह दिखाई दे रहीं है कि, मंदिर में प्रवेश करते वक्त मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चप्पल पहन रखी है वहीं उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने चप्पल नहीं पहन रखी है।
महारानी जी उज्जैन गयी.. मंदिर में प्रवेश के लिए रेड कारपेट बिछाया गया..
भाई महारानी इंद्रलोक से उतर कर आई क्या?? via @rahulpatidar555 pic.twitter.com/gkRxFfGsBB— #Elite_Blocked_Baba (@sunny_congress) August 24, 2017
बता दें कि, अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक यूजर्स ने लिखा कि, महारानी इंद्रलोक से उतर कर आई क्या?? तो वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि, उससे अच्छा भगवान को भी बाहर बुला लेते।
Wow Mam, Kya Behtarin Maswara Diya Hai Aap Ne, Indralock K Pari Hain To Indra Bhagwan Jarur Aaenge.. Hahaha
— Boo@INDIA (@facetofaceovrk) August 24, 2017
usse acha Bhagwan ko hi bahar bula latein…???
— Geeta Anup Das (@GeetaDas12) August 24, 2017