हॉलीवुड के फिल्मकार हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ यौन शोषण का मामला अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित होने के बाद से विश्व भर की महिलाएं खामोशी तोड़ते हुए ‘मी टू’ अभियान के जरिए अपनी-अपनी बाते खुलकर रख रही हैं। इस अभियान के जरिए कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी खुलकर सामने आई हैं। विशेषकर तनुश्री दत्ता के विवाद के बाद से ‘मी टू’ अभियान काफी तेजी के फैल रहा है।
तनुश्री दत्ता के #MeToo के बाद से अब हर क्षेत्र की महिलाएं अपने साथ हुए गलत व्यवहार को सामने ला रही हैं। बॉलीवुड में जहां कई महिलाएं तनुश्री का साथ देने के लिए उन्हें समर्थन करने के लिए आगे आई हैं वहीं कुछ ने खुद के साथ हुए ऐसे हादसों का खुलासा भी किया है। इसी क्रम में अब देश के मशहूर लेखक चेतन भगत का नाम भी सामने आ रहा है।
दरअसल, एक महिला ने चेतन भगत के साथ अंतरंग बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, इस स्क्रीनशॉट के शेयर होने के कुछ देर बाद ही चेतन भगत ने फेसबुक पर स्क्रीशॉट को सही बताते हुए संबंधित महिला से सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। उन्होंने इस स्क्रीनशॉट का जिक्र करते हुए अपनी गलती स्वीकार की है और एक लंबी फेसबुक पोस्ट लिखी है। महिला के अलावा चेतन ने अपनी पत्नी से भी मांफी मांगी है।
चेतन भगत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें उस घटना के लिए काफी दुख है, मैं माफी चाहता हूं। यह स्क्रीनशॉट कई साल पुराना है। लेखक ने इस पोस्ट में लिखा है कि उन्हें वह महिला बेहद खास लगती थी। वह एक अच्छी और सबसे अगल इंसान थी। चेतन ने अपनी सफाई देते हुए लिखा है कि वह जानते थे कि वह महिला शादीशुदा है और इस तरह के फीलिंग्स के साथ वो किसी रिश्ते की तरफ नहीं बढ़ सकते। लेकिन उन्हें उस महिला से एक एक अलग खास सा कनेक्शन महसूस होता था।
And it goes on. Chetan Bhagat @chetan_bhagat pic.twitter.com/xyI9tSgfMc
— ? Sheena (@weeny) October 6, 2018
उन्होंने उनके साथ अपने आने वाले नॉवेल ‘वन इंडियन गर्ल’ को लेकर भी चर्चा की थी, जिसमें संबंधों और एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होने जैसे अहसासों का जिक्र था। स्क्रीनशॉट के मैसेज में चेतन भगत महिला को woo करते नजर आते हैं। woo का मतलब होता है कि शादी के इरादे से किसी महिला का प्यार पाना। चेतन ने सफाई में ये भी लिखा है कि अब कोई किसी को woo नहीं करता और लोग इसे मिस करते हैं।
चेतन ने यह भी लिखा है कि कुछ भी शारीरिक नहीं था और न ही अश्लील फोटो या शब्द आदान प्रदान हुए। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने संबंधित महिला का नंबर डिलीट कर दिया था। चेतन ने उस महिला के अलावा अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि उनके और उस महिला के बीच कुछ भी शारीरिक या आपत्तिजनक नहीं था। उन्होंने उस महिला का नंबर भी डिलीट कर दिया था और वर्षों से उनकी उससे कोई मुलाकात नहीं हुई है।
आपको बता दें कि शनिवार को फिल्म, मीडिया और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों पर लगे यौन प्रताड़ना के आरोप से सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म रही। #MeToo और #TimesUp अभियान के तहत भारत में महिलाएं आपबीती बता रही हैं। इसमें अपने साथ हुए दुर्व्यवहारों और प्रताड़ना को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर ये महिलाएं कुछ सबूत भी पेश कर रही हैं। इन आरोपों के बाद यह बहस तेज़ हो गई है कि कैसे किसी ऑर्गेनाइजेशन या दफ्तर के भीतर ही सारी चीजें घटित हो रही हैं और किसी को भनक तक नहीं लग रही। यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े कई संस्थानों ने अब कार्रवाई की बात कही है।
.