देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी लागू करने के फैसले से लोगों को खूब दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। खासकर शादी वाले घर तो ज्यादा प्रभावित हुए लेकिन इस परेशानी से जूझते-जूझते लोगों ने इसका हल भी निकालना शुरु कर दिया है जिसका ताज़ा उदाहरण गुजरात के एक मुस्लिम परिवार की शादी में देखने को मिला है।
सूरत में शनिवार की रात संपन्न हुई मुस्लिम जोड़े की शादी को ‘कैशलेस निकाह’ का नाम दिया गया है। इस निकाह में मेहमानों ने चेक, डेबिट, क्रेडिट कार्ड के जरिए तोहफे दिए व धन का लेन-देन किया। शादी में नोटबंदी का जरा भी असर नहीं दिखा। लोगों ने दुल्हा-दुल्हन को डेबिट कार्ड के ज़रिए खूब शगुन दिया।
निकाह की खासियत रही की कैश की समस्या का खास ध्यान रखा गया। जो भी मेहमान इस निकाह में शामिल हुए, उनके पास डेबिट, क्रेडिट, चेक से तोहफे देने का विकल्प मौजूद था। चेकों के अलावा कुछ लोगों ने अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड से शगुन दिया।
Gujarat: 'Cashless wedding' held in Surat. Guests offer gift money through cheques and credit/debit cards #DeMonetisation (17.12.16) pic.twitter.com/IMsRsaXge7
— ANI (@ANI) December 18, 2016



















