तिरंगे की रोशनी से जगमगाया दुबई का बुर्ज खलीफा

0

पूरा देश गणतंत्र दिवस के रंग में रंग गया है। भारत के साथ दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा भी भारत के गणतंत्र दिवस का जश्‍न मना रही है। यूएई के राजकुमार शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य मेहमान हैं। इसी के सम्मान में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया है।

इस दौरान बुर्ज खलीफा की ऊंची इमारत पर जय हो गाने के साथ म्यूजिक फाउंटेन को चलाया गया। जानकारी के मुताबिक इसी तरह का नजारा शाम  6:30, 7:30 और 8:30 बजे भी देखने को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकांउट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्विट में कहा, ‘आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।’

दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।

Previous articleMan pours kerosene on Raj BJP MLA in Rajasthan, flees
Next articleRepublic Day: Google shows special stadium doodle