BSEB Bihar Board 10th, 12th Exam 2022 Dates:बिहार बोर्ड ने जारी की कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देखें पूरा टाइम टेबल

0

BSEB Bihar Board 10th, 12th Exam 2022 Dates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट शनिवार (20 नवंबर, 2021) को जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की परीक्षा एक फरवरी से 14 फरवरी तक और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होगी।परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अधिक जानकरी के लिए बीएसईबी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in को फॉलो कर सकते है।

फाइल फोटो: सोशल मीडिया

बोर्ड की जारी की गई डेटशीट के मुताबिक बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त होगी। वहीं, BSEB इंटर परीक्षा 1 फरवरी 2022 से शुरू होगी और 14 फरवरी को समाप्त होगी। बीएसईबी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के बीच होंगी। वहीं, कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी।

बीएसईबी 10वीं, 12वीं डेट शीट 2022 में उल्लेख है कि परीक्षा सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक दोनों मैट्रिक, इंटर की परीक्षा होगी।

छात्रों को सभी परीक्षाओं में 15 मिनट का ‘कूल ऑफ टाइम’ भी मिलेगा। वे इस समय का उपयोग प्रश्न पत्र को पढ़ने और विश्लेषण करने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें इस दौरान उत्तर लिखने की अनुमति नहीं है। पेपर तीन घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा।

पिछले अकादमिक वर्ष में कोरोना संकट के बीच बिहार बोर्ड सबसे पहले परीक्षा आयोजित करने और उसका परिणाम जारी करने में पूरे देश के अन्य सभी शिक्षा बोर्डों से आगे रहा था। पिछले वर्ष (2021) बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। कुल 16,84,466 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था जिसमें से 16,54,171 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12,93,054 पास हुए।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous article“अब चीनी कब्जे का सत्य भी मान लेना चाहिए”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती
Next article“Case of kidnapping and ransom”: Maharashtra Minister Nawab Malik rips into NCB officer after Bombay High Court’s order on Aryan Khan made public