जब अकेले में बॉयफ्रेड को याद करती है लड़कियां तो लेती है इन चीजों का सहारा

0

जब कपल एक साथ होते हैै तो वो उस पल को बहुत अच्छे से इंजॉज करते है और तरह-तरह की बाते करते है साथ ही एक साथ फोटो भी खिचवाते है। लेकिन हर कपल की जिंदगी में ऐसे कई मौके आते ही हैं जब वो अपने पार्टनर को बहुत मिस करते हैं। ऐसे में तो लड़के अपने दोस्तों के साथ व इन्टरनेट पर सर्फिंग करके अपना समय काट लेते हैं लेकिन लड़कियों के साथ ऐसा नहीं होता।

क्या आप जानते है जब लड़किया अकेले होती है तो वो अपना समय कैसे बिताती है और लड़कियां अपने पार्टनर को याद करने के लिए किन-किन चीजों का सहारा लेती हैं।

लड़कियां ऐसे समय में शादी और आगे की जिंदगी के बारे में भी सोचती है। वे साथ कैसे रहेगी, या ससुराल वालों के साथ कैसे एडजस्ट करेगी इस बारे में सोचती है।

ज्यादातर लडकियां जब अपने बॉयफ्रेंड को मिस करती है तो उसकी तस्वीर देखती हैं। वह घंटो अपनी और अपने बॉयफ्रेंड की एक साथ खींची हुई तस्वीर देखती हैं।

लड़कियां जब अपने बॉयफ्रेंड को मिस करती है तो उसे कई बार कॉल करती हैं और उन्हें घंटों अपने बॉयफ्रेंड से बात करना अच्छा लगता है। इस दौरान वो अपने फोन में रोमांटिक या सैड गाने चलकर भी सुनती हैं। वह इन गानों में खुद को इमेजिन करती हैं।

जब बॉयफ्रेंड उनके साथ नही होता तो कई लड़कियां जासूस बन जाती है, वे अपने पार्टनर का सोशल मीडिया अकाउंट जैसे ट्विटर और फेसबुक चेक करती हैं। वो ये देखती हैं कि कहीं उनके बॉयफ्रेंड ने किसी और लड़की के फोटो को लाइक या कमेंट तो नहीं किया हुआ या फिर कई बार उनकी फ्रेंड लिस्ट को भी टटोलती हैं।

Previous articleKashmiri youths can’t be dubbed as stone pelters: Saifuddin Soz
Next articleयोगी के अधिकारी का सरकारी मुलाजिमों को फरमान, BJP कार्यकर्ताओं का करें सम्मान वरना कठोर कार्रवाई होगी