भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की सचिव संतोष गोयल का रविवार को निधन हो गया। कोविड-19 संक्रमण के कारण उनका निधन बताया जाता है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत पार्टी के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

आदेश गुप्ता ने उनके निधन पर जारी संदेश में कहा, “दिल्ली भाजपा की मंत्री संतोष गोयल के कोरोना से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं, यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। महामारी के दौरान उनके द्वारा जनता के लिए किए गए सेवा कार्य सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”
भाजपा के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता ने कहा, “कल तक हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर में कार्य करने वाली प्रदेश मंत्री बहन संतोष गोयल की कोरोना संक्रिमत होने के कारण मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, शोकाकुल हूं।”
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने अपने ट्वीट में कहा, “दिल्ली भाजपा की मंत्री संतोष गोयल जी के कोरोना से निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ। यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति।”
दिल्ली भाजपा की मंत्री संतोष गोयल जी के कोरोना से निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ। यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
ॐ शांति। pic.twitter.com/26kk9Kalqk
— Satish Upadhyay (@upadhyaysbjp) April 19, 2021
वहीं, भाजपा नेता विजय गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा, “दिल्ली भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोष गोयल जी की कोरोना से मृत्यु के समाचार से स्तब्ध हूँ। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति।”
दिल्ली भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोष गोयल जी की कोरोना से मृत्यु के समाचार से स्तब्ध हूँ। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) April 19, 2021
बता दें कि, सोमवार की सुबह करीब 4.30 बजे बिहार के पटना में जेडीयू विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर मेवालाल चौधरी का भी कोरोना से निधन हो गया। वह 3 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। (इंपुट: IANS के साथ)