राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर शुक्रवार(16 अगस्त) को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
फाइल फोटोस्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पिछले साल 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और अमित शाह आज सुबह दिवंगत वाजपेयी के स्मारक स्थल ‘सदैव अटल’ गए और श्रृद्धा सुमन अर्पित किए और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने भी वाजपेयी के स्मारक स्थल जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के कई बड़े नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है।
Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. His thoughts and words live on. We will always cherish his contribution to India’s development.
Paid tributes to Atal Ji at Sadaiv Atal this morning. pic.twitter.com/RRZFnlcfTT
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2019
इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और हमारे प्रेरणा स्रोत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।’’
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/IxVQocJHBl
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
पार्टी ने एक वीडियो के साथ अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मां भारती को विश्व में गौरवान्वित करने वाले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।’’ भाजपा ने अपने दिग्गज नेता द्वारा लिखी गईं कुछ कविताएं भी पोस्ट कीं।
देखिए बीजेपी के ट्वीट
बाधाएं आती हैं आएं
घिरें प्रलय की घोर घटाएं,
पांवों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,निज हाथों से हंसते-हंसते,
आग लगाकर जलना होगा।कदम मिलाकर चलना होगा।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/6cCvtlZjaW
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
लौट के आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ …
ऐसा था देश के प्रिय अटल जी का विराट व्यक्तित्व।
युगपुरुष, युगदृष्टा व सुशासन के अमर प्रतीक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/DQQ8FQBL7I
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
आजादी का दिन मना,
नई गुलामी बीच;
सूखी धरती, सूना अंबर,
मन-आंगन में कीच;
मन-आंगन में कीच;
कमल सारे मुरझाए;
एक-एक कर बुझे दीप,
अंधियारे छाए;
कह कैदी कविराय
न अपना छोटा जी कर;
चीर निशा का वक्ष
पुन: चमकेगा दिनकर।श्रद्धेय अटल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/uip0VFp2S6
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं,
लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं?आज झकझोरता तेज़ तूफ़ान है,
नाव भंवरों की बांहों में मेहमान है।पार पाने का क़ायम मगर हौसला,
देख तेवर तूफ़ां का, तेवरी तन गई।मौत से ठन गई।
श्रद्धेय अटल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/cHbWDogcKb
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
भारत जमीन का टुकड़ा नहीं,
जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।इसका कंकर-कंकर शंकर है,
इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है।
हम जियेंगे तो इसके लिये
मरेंगे तो इसके लिये।श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/SP2pf8gMTi
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019
आओ फिर से दिया जलाएँ
भरी दुपहरी में अँधियारा
सूरज परछाई से हारा
अंतरतम का नेह निचोड़ें-
बुझी हुई बाती सुलगाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ…श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/UCYi9M1FbN
— BJP (@BJP4India) August 16, 2019