कोरोना लॉकडाउन: BJP सांसद मनोज तिवारी ने तोड़े सोशल डिस्टेंसिंग के नियम, AAP विधायक ने शेयर किया वीडियो

0

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस वीडियो को लेकर वो सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों के भी निशाने पर आ गए है।

मनोज तिवारी

दरअसल, देश भर में 21 दिनों के कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते नजए आए। इसको लेकर दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती ने सवाल उठाए हैं।

भाजपा सांसद का वीडियो शेयर करते हुए आप विधायक सोमनाथ भारती ने लिखा, “मनोज जी, ना तो आप सोशल डिस्टेंसिंग का नियम का पालन कर रहे हैं और ना ही करवा रहे हैं। आप दिल्ली के सांसद हैं और भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष भी, आपसे उम्मीद है की प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की बातों का पालन करे/करवाएं। आपके और जनता के मास्क के क्वालिटी में अंतर क्यों?”

सोमनाथ भारती ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिख रहा है भाजपा सांसद मनोज तिवारी भारी भीड़ के बीच मास्क बांटते नजर आ रहे हैं। इसमें जरा भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है उनके आस-पास लोगों की सैकड़ो भीड़ मौजूद है।

मनोज तिवारी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उनके इस वीडियो की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स मनोज तिवारी और भाजपा को नसीहत दे रहा है कि वे अपने नेताओं को ही सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ सही तरीके से पढ़ाए।

बता दें कि, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देश में 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि ‘रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होगा, उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन कर्फ्यू की तरह ही होगा।’ इस लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को समाप्‍त होगी।

Previous articleकोरोना वायरस: डोनेशन के बाद शाहरुख खान के जवाब ने जीता लोगों का दिल
Next articleउत्तर प्रदेश: मेडिकल स्टाफ का आरोप, सैनिटाइजर और मास्क मांगने पर मिली हाथ-पैर तोड़ने की धमकी, प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला