VIDEO: बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- अगर सरकारी कर्मचारी सम्मान न दें तो जूता निकालकर मारिए

0

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामरतन कुशवाहा के विवादित बयान को लेकर सूबे की राजनीति गरमा गई है। कुशवाहा ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘अगर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सम्मान न दे तो उसे जूतों से मारिए।’

रामरतन कुशवाहा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक कुशवाहा ने कहा कि, ‘अभी प्रदेश में जो सरकारी कर्मचारी हैं, अगर महीने-दो महीने में ठीक नहीं होते हैं और हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते तो मैं कहता हूं कि जूता उतारिए और मारिए क्योंकि एक सीमा होती है बर्दाश्त करने की।’ कुशवाहा ने आगे कहा, ‘यह समाजवादी पार्टी (सपा)-बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की मानसिकता के अधिकारी, कर्मचारी हैं जिन्होंने चुनाव के समय भी बद्तमीजी करने का काम किया था। हमारे कार्यकर्ता को हड़काया था और सदस्यता के लिए मजबूर किया था।’

उन्होंने आगे कहा कि उनके पास ऐसे पुलिस और राजस्व कर्मचारियों के बारे में सूचना है और वे अभी सतर्क हो जाएं। कुशवाहा ने आगे चेतावनी भरे अंदाज में अप्रत्यक्ष तौर पर सरकारी कर्मचारियों से कहा कि वह जो कहते हैं उसे करने से कभी ‘छूटते’ नहीं हैं। आप का सेवक हूं। बीजेपी विधायक के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, लोग उनके इस बयान की चौतरफा आलोचना कर रहे है।

यह कोई पहला मामला नहीं है कि जब योगी के विधायक ने बोल बिगड़े हो। इससे पहले विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की तुलना वेश्याओं से करते हुए एक बड़ा विवादास्पद बयान दे डाला था।

Previous articleअलीगढ़ मर्डर केस: आरोपी हत्यारों पर लगेगा रासुका, मासूम की निर्मम हत्‍या से गुस्से में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा, कही ये बड़ी बात
Next articleदुबई में भीषण सड़क हादसा: 8 भारतीयों सहित 17 लोगों की मौत, मरने वालों की हुई पहचान