उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित बैरिया क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह आज अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर लालफीताशाही एवं भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आए तथा मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया और अनशन की चेतावनी दी।
भाजपा से बैरिया से पहली बार चुनाव जीते सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चेतावनी से बेपरवाह भाजपा विधायक ने आज अपनी ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ ना सिर्फ मोर्चा खोल दिया, बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ भी टिप्पणी करने से परहेज नहीं किया।
पीटीआई की ख़बर के मिताबिक, सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ को रोकने के लिये बजट आवंटित होने के बावजूद काम शुरू ना किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ दूबेपरा से टेंगरही तक करीब सात किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।



















