उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में BJP नेता की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर गोलियों से भूना; 3 आरोपी गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा आप इसी ख़बर से लगा सकते है। प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टुंडला तहसील के नारखी थाना क्षेत्र के नगला बीच में परचून की दुकान चलाने वाले भाजपा नेता को शुक्रवार शाम को गोली मार कर हत्या कर दी।

भाजपा नेता पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वो अपनी दुकान बंद करके निकल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। बता दें कि, टुंडला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव चल रहा है। इस बीच यह घटना होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना नारखी क्षेत्र नगला बीच निवासी 46 वर्षीय भाजपा नेता डीके गुप्ता शाम को अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे। जैसे ही वह दुकान बंद कर अपने घर की ओर चले तभी मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया जहां रात में उनकी मौत हो गई।

पटेल ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस बीच, गुस्साए ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने टुंडला-एटा मार्ग पर स्थित नगला बीच चौराहे पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने बाद में समझा बुझाकर लोगों को वहां से हटाया। (इंंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleमुंबई: फर्जी TRP घोटाला मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और शख्स को किया गिरफ्तार
Next articleUPSC Civil Services 2019 Marksheet Released: यूपीएससी सिविल सेवा 2019 की मार्कशीट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड