स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के कई राज्यों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके कई वीडियो भी सामने आए। इस बीच, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर तिरंगे से ऊपर भाजपा का झंडा लहराता देखा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तिरंगे का अपमान कर रही है। भाजपा का झंडा ऊपर और तिरंगा नीचे, इससे ज्यादा शर्मनाक बाद और कुछ नहीं हो सकती है। इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है? सुरजेवाला ने कहा कि, राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा को सामने आकर देश से मांफी मागनी चाहिए।
BJP कार्यालय पर लगा तिरंगे से ऊपर BJP का झंडा, कांग्रेस ने BJP पर लगाया राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले का मामला #IndependenceDay @rssurjewala
pic.twitter.com/ElfzSfLz7V— News24 (@news24tvchannel) August 15, 2021
वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भाजपा और कांग्रेस में क्या अंतर है? भाजपा –पार्टी आगे देश पीछे। कांग्रेस –देश पहले पार्टी पीछे।
भाजपा और कांग्रेस में क्या अंतर है?
भाजपा – पार्टी आगे देश पीछे।
कांग्रेस – देश पहले पार्टी पीछे। https://t.co/EjiKTFcRYD— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 15, 2021
पार्टी के विधायक विपिन वानखड़ें ने कहा कि कुछ ही दिन पूर्व आगर में भाजपा नेता ने भारत माता का फोटो फाड़कर अपमान किया था और आज फिर भाजपा द्वारा राष्ट्रध्वज से ऊपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर राष्ट्र विरोधी कार्य किया है…. जिसे आगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी।