एबीपी-सीएसडीएस के ताज़ा चुनावी सर्वे में कांग्रेस को गुजरात में पिछले चुनाव के मुक़ाबले में काफी बढ़त दी गयी है।
सर्वे के अनुसार कांग्रेस को सौराष्ट्र में 16 प्रतिशत वोट की बढ़त दी गयी है जबकि भाजपा को यहाँ 23 प्रतिशत वोट का नुकसान हो सकता है। सौराष्ट्र में कुल 54 सीटें हैं।
#ABPGujaratPoll Votes#SaurashtraKutchh 54 seats
BJP 42% (-23)
Cong 42% (+16)
Others 16% (+7)#NorthGujarat 53 seats
BJP 44% (-15)
Cong 49% (+16)
Oth 7% (-1)#CentralGujarat 40 seats
BJP 54%(-2)
Cong 38%(+8)
Oth 8%(-6)#SouthGujarat 35 seats
BJP 51%(-3)
Cong 33%(+6)
Oth 16%(-3)— Dibang (@dibang) November 9, 2017
उत्तरी गुजरात में जहां 53 सीटें हैं बजाजपा को 15 प्रतिशत वोटों का नुकसान होता दिख रहा है जबकि यहाँ कांग्रेस को फिर से 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलती दिख रही है।
मध्य गुजरात में भी कांग्रेस पहले के मुक़ाबले में आठ प्रतिशत अधिक वोट हासिल करती नज़र आ रही है जबकि भाजपा को यहां दो प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है। मध्य गुजरात में कुल सीटों की संख्या 40 है।
दक्षिण गुजरात में जहां कुल 35 सीटें हैं भाजपा को इस मर्तबा भी 50 प्रतिशत वोट मिलने के आसार हैं लेकिन ये पिछले चुनाव के मुक़ाबले में तीन फीसद काम है। कांग्रेस को यहां भी छ फीसद वोटों का फायदा होता दिख रहा है।
गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा यहाँ २२ सालों से सत्ता पर क़ाबिज़ रही है लेकिन इस मर्तबा इसे कांग्रेस से सख्त तक्कड़ मिल रही है।
जहाँ तक सीटों का सवाल है तो सर्वे ने दावा किया कि भाजपा 113-121 सीटों के साथ एक मर्तबा सरकार बनाएगी वहीँ कांग्रेस 58-64 सीटें ही जीत पाएगी।