जम्मू-कश्‍मीर: गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से गई एक ही परिवार के चार लोगो की जान

0

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से आज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन की घटना गुरेज के तुलाई इलाके के बदोगाम गांव में तड़के हुआ। इससे मेहराज-उद-दीन लोन का घर दब गया।

Photo courtesy: dna

उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के मलबों से घर दब जाने के कारण 55 वर्षीय लोन, 50 वर्षीय उनकी पत्नी अजीजी, 22 वर्षीय उनका बेटा इरफान और 19 वर्षीय उनकी बेटी गुलशन की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि लोन के दूसरे बेटे रियाज अहमद को प्रशासन ने सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कश्मीर में प्रशासन ने कल हुई ताजी बर्फबारी को देखते हुए घाटी के उंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों को पहाडो़ं और तलहटियों से दूर रहने की सलाह दी है।

Previous articleGoa singer Hema Sardesai quits as assembly icon after complaint on campaigning for Parrikar
Next articleवडोदरा में भगदड़ के दौरान मरने वाले व्यक्ति के परिवार ने कहा, हमें शाहरुख खान से काई शिकायत नहीं