हरियाणा की भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रंजीत सिंह ने पंजाब कैबिनेट और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को लेकर एक ऐसा बयान दिया कि वो लोगों के निशाने पर आ गए। सिंह ने कहा कि, पंजाब कैबिनेट में 90% से ज़्यादा लोगों ने विधानसभा ही नहीं देखी है। मोबाइल रिपेयर, ऑटो चलाने वाले लोग सदन गए। मंत्री के बयान पर अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि, इस देश के आम आदमी का मज़ाक़ मत उड़ाइये।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, हरियाणा के मंत्री रंजीत सिंह ने कहा, “पंजाब की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। वे सभी (आप सरकार के मंत्री) अनुभवहीन हैं, किसी का भी पहले का राजनीतिक करियर नहीं था। पंजाब कैबिनेट में 90% से ज़्यादा लोगों ने विधानसभा ही नहीं देखी है। कोई मोबाइल रिपेयर करता था तो कोई ऑटो ड्राइवर था।”
रंजीत सिंह ने आगे कहा, “यहां तक कि नर्स और पुलिसकर्मी भी ट्रेनिंग से गुजरते हैं। सरकार चलाना कोई आसान काम नहीं है कि कोई चला देगा। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों पर सरकार चलाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। प्रशासन का काम बिल्कुल अलग चीज है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली से सरकार को रिमोट से कंट्रोल कर रहा है।”
रंजीत सिंह के इस बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने पलटवार किया है।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, “भाई जी, इस देश के आम आदमी का मज़ाक़ मत उड़ाइये। जो काम 75 साल में आप सारी पार्टियाँ और नेता नहीं कर पाए, वो काम अब इस देश का आम आदमी करके दिखायेगा। क्योंकि हमारी नीयत साफ़ है। देश ने आप नेताओं पे भरोसा किया। नेताओं ने लोगों का भरोसा तोड़ा। देखना, आम आदमी अच्छी सरकार चलाएगा।”
भाई जी, इस देश के आम आदमी का मज़ाक़ मत उड़ाइये। जो काम 75 साल में आप सारी पार्टियाँ और नेता नहीं कर पाए, वो काम अब इस देश का आम आदमी करके दिखायेगा। क्योंकि हमारी नीयत साफ़ है। देश ने आप नेताओं पे भरोसा किया। नेताओं ने लोगों का भरोसा तोड़ा। देखना, आम आदमी अच्छी सरकार चलाएगा https://t.co/r9HdsMTFHR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 8, 2022
इसी बीच, पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने रंजीत सिंह पर पलटवार करते हुए कहा, “मंत्री जी की बात सही है, हमने अभी तक विधानसभा नहीं देखी, हम आम लोग हैं। हमारे 12 विधायक डॉक्टर हैं, 14 से अधिक वकील हैं और 16 इंजीनियर हैं। हमारे सब विधायक योग्य हैं और देश चलाना जानते है। हम इन मंत्रियों की तरह भ्रष्टाचार करने के बजाय देश पर शासन करना जानते हैं।”
Minister's remarks are correct,we didn't see Vidhan Sabha till now, we're common people. 12 of our MLAs are doctors over 14 are advocates & 16 are engineers. We know how to govern country, instead of doing corruption like these ministers: Punjab AAP MLA Manwinder Singh Giaspura pic.twitter.com/C4hHpoDMvs
— ANI (@ANI) April 8, 2022
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]