भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अमेरिका से इलाज करवाने के बाद वापस भारत लौट आए है। बता दें कि वो पिछले काफी समय से वहां इलाज करा रहे थे।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अरुण जेटली ने शनिवार (9 फरवरी) को ट्वीट कर भारत लौटने की जानकारी दी है। उन्हेंने ट्वीट कर कहा, ‘घर वापस आकर खुश हूं।’ अस्वस्थ होने के कारण अरुण जेटली इस साल अंतरिम बजट भी पेश नहीं कर पाए थे।
बता दें कि जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी रेलमंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई थी। पीयूष गोयल ने ही पिछले सप्ताह अंतरिम बजट पेश किया था।
Delighted to be back home.
— Arun Jaitley (@arunjaitley) February 9, 2019
हालांकि अमेरिका में रहने के दौरान भी जेटली अपने फेसबुक ब्लॉग और ट्विटर से विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विपक्षी दलों और उनकी नीतियों पर हमला बोलते रहे थे।
गौरतलब है कि 66 वर्षीय जेटली के शरीर में कैंसर की पहचान हुई थी। इसके लिए एक सर्जरी की जरूरत थी जिसके चलते वह पिछले महीने न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। उससे पहले 14 मई 2018 को जेटली का दिल्ली के एम्स में गुर्दा प्रतिरोपण भी किया गया था।