यूपी: बुलंदशहर में शौचालय की टाइल्स पर लगी महात्मा गांधी की तस्वीर, लोगों का भड़का गुस्सा

0

स्वच्छता के प्रति जागरुका फैलाने के लिए पूरे देश में जोर शोर से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके सभी मंत्री बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। साल 2014 में महात्मा गांधी के जन्मतिथि पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया था। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के आए एक ताजा मामले में इस अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए चलाए इस अभियान की यहां धज्जियां उड़ रही हैं।

दरअसल, यूपी के बुलंदशहर के एक सरकारी शौचालय में लगाई गई टाइल्स पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। शौचालय में लगी टाइल्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के राष्ट्रीय चिह्न अशोक चक्र की तस्वीरें छपी हुई हैं। लोगों ने जब इन टाइल्स पर हंगामा शुरू किया तो प्रशासन द्वारा आनन फानन में टाइल्स तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया। साथ ही इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

महात्मा गांधी और अशोक चक्र का अपमान देख लोगों में भारी नाराजगी है। गुस्साए लोगों ने इसको लेकर एसडीएम से शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है और टाइल्स उखाड़ना शुरू कर दिया।यह मामला तब प्रकाश में आया जब गांव के लोगों इसकी तस्वीरें और वीडियोज लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

तस्वीरें वायरल होने के बाद शुरूआती हुई और जांच के बाद ग्रामीण विकास पदाधिकारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया और साथ ही ग्राम प्रधान सावित्रि देवी को नोटिस जारी किया गया है। बुलंदशहर के जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 508 शौचालय का निर्माण किया गया है। इनमें 13 शौचालयों के टाइल्स में महात्मा गांधी और अशोक चक्र के तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। हमने सभी शौचालयों की जांच कर ली है और इन टाइल्स को हटा दिया है।

 

Previous articleबांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष ने थामा बीजेपी का दामन, नागरिकता पर पूछे गए सवाल का नहीं दिया जवाब
Next articleVIDEO: इस बात से नाराज सलमान खान ने अपने सुरक्षा गार्ड को मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस