बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन फिर एक नयी मुश्किल में पड़ गए है। इस बार आयकर विभाग ने अमिताभ बच्चन पर शिकंजा कस दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमिताभ बच्चन की आय की अब दोबारा जांच होगी। अमिताभ पर साल 2001-02 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से हुई आय का गलत ब्योरा देने का आरोप है। समाचार ऐजन्सी एएनआइ के मुताबिक आयकर विभाग की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग को अमिताभ बच्चन की आय की दोबारा जांच करने की इजाज़त दे दी है।
गौरतलब है कि इंकम टैक्स के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अमिताब बच्चन को राहत दे दी थी। लेकिन आयकर विभाग ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द करते हुए अमिताभ बच्चन की आय की दोबारा जांच करने को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हाल ही में पनामा पेपर्स मामले में अमिताभ बच्चन की विदेशों में संपत्ति होने की बात भी सामने आई थी।



















