मध्य प्रदेश में शनिवार (24 नवंबर) को एक चुनावी रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अचानक मंच से गिर गए। अमित शाह के मंच से गिरने एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, माना जा रहा है कि इस घटना में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को कोई चोट नहीं आई है। वीडियो में दिख रहा है कि अमित शाह नीचे उतर रहें होते है तभी अचानक उनका पैर फिसल जाता है और वो मंच से नीचे गिर जाते है। वीडियो में दिख रहा है कि उनके नीचे गिरते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत उन्हें उठा लेते है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के वह अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं देने लग गए। यह घटना मध्यप्रदेश में अशोक नगर में हुई।
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में चुनावी रैली के दौरान अचानक मंच से गिरे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में चुनावी रैली के दौरान अचानक मंच से गिरे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
Posted by जनता का रिपोर्टर on Saturday, 24 November 2018
सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे लिए मजे
एक यूजर ने लिखा, ‘इतना गिरा हुआ इंसान है फिर भी गिर जाता है कभी चौपर से कभी स्टेज से खा-खाकर गोलगप्पा हो गया है।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘जज लोया की आत्मा ने धक्का मारा होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कल हेलीकॉप्टर से आज मंच से और आने वाले दिनों में राष्ट्र से गिरना ही है।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अमित शाह और बीजेपी के उल्टे दिन शुरू हो गए है, पहले मिज़ोरम में हवाई जहाज से गिरे और अब मध्य प्रदेश में मंच से ठीक ऐसे ही 11 दिसम्बर को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गिरेंगे।’
Watch: BJP President Amit Shah falls off stage during a rally in Ashok Nagar, MP. pic.twitter.com/yYms64xTwm
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) November 24, 2018
एमपी। सूत्रों के हवाले से खबर , ये वीडियो एमपी के अशोक नगर का है, जहां मंच से गिरे अमित शाह.????????"कभी जुबान फिसले-कभी पेर फिसले,,???? pic.twitter.com/QQqlwkE68t
— Yogesh Gupta (@YogeshG05911177) November 24, 2018
अमित शाह और भाजपा के उल्टे दिन शुरू हो गए है,पहले मिज़ोरम में हवाई जहाज से गिरे और अब MP में मंच से ठीक ऐसे ही 11 दिसम्बर को राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ में गिरेंगे। pic.twitter.com/phAzwFqBWl
— Chaudhary Saab (@ItsVKFan) November 24, 2018
बता दें कि 28 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटो की गिनती 12 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस पिछले 15 साल से मप्र में सत्ता से बाहर है। इस बार माना जा रहा है कि प्रदेश में शिवराज सिंह के खिलाफ एक माहौल है। कांग्रेस इसी माहौल का फायदा उठाना चाहती है। राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेता इस चुनाव प्रचार में पूरी तरह से सक्रिय हैं।