कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से सांसद शशि थरूर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करने के लिए अंग्रेजी के एक और कठिन शब्द का इस्तेमाल किया और यह चर्चा में आ गया। कांग्रेस सांसद ने ऑलओडोक्साफोबिया शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद उनके इस शब्द को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होनी शुरु हो गई।
फाइल फोटो- कांग्रेस सांसद शशि थरूरशशि थरूर ने ‘‘आज के शब्द’’ को ट्वीट करते हुए कहा कि ऑलओडोक्साफोबिया का मतलब होता है विचारों का बेवजह भय। इस शब्द का कैसे इस्तेमाल करें इसका उदाहरण देते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोगों पर राजद्रोह और यूएपीए के मामले दर्ज कर रही है क्योंकि इसका नेतृत्व ऑलओडोक्साफोबिया से पीड़ित है।’’
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज का शब्द वास्तव में पिछले सात वर्षों से – ऑलओडोक्साफोबिया। इसका अर्थ है – विचारों का बेवजह भय। इसका इस्तेमाल – उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोगों पर राजद्रोह और यूएपीए के तहत मामले दर्ज कर रही है क्योंकि उसका नेतृत्व ऑलओडोक्साफोबिया से पीड़ित है।’’
शब्द की व्याख्या करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘‘ग्रीक में ऑलो – अलग, डॉक्सो – विचार, फोबोस — भय।’’ थरूर पहले भी अंग्रेजी के कठिन शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।
Word of the day, indeed of the last seven years: *Allodoxaphobia*
Meaning: an irrational fear of opinions.
Usage: “The BJP government in UP slaps sedition& UAPA cases on people because its leadership suffers from allodoxaphobia.”
(Greek: Allo=different, doxo=opinion,phobos=fear— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 12, 2021
बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अंग्रेजी के कठिन शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए पहले भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। थरूर की अंग्रेजी का ज्ञान सर्वविदित है और जब भी वो किसी ऐसे शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो सुर्खियां बनते देर नहीं लगती।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]