JJP नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को बड़ी राहत, दो सप्ताह के लिए तिहाड़ जेल से आएंगे बाहर

0

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सरकार बनाने जा रहीं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को बड़ी राहत मिली है। अजय चौटाला को दो हफ्ते के लिए फरलो (जेल से छुट्टी) मिल गया है। इसकी जानकारी तिहाड़ जेल के डीजी ने दी है।

अजय चौटाला
फाइल फोटो: अजय चौटाला

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा कि, “अजय चौटाला (दुष्यंत चौटाला के पिता) को फरलो (furlough) दे दी गई है। वह आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्हें दो सप्ताह की फरलो दी गई है।” बता दें, हर साल कैदियों को मिलने वाली जेल से छुट्टियों को फरलो कहा जाता है, यह छुट्टी कैदी द्वारा वजह बताने के बाद ही दी जाती है।

गौरतलब है कि, दो दिन पहले 24 अक्टूबर हरियाणा विधानसभा चुनाव के आए परिणाम ने भी दुष्यंत चौटाला को बड़ी खुशखबरी दी। जेजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट हासिल की है। उसके बाद भाजपा के साथ नई सरकार में शामिल होने और अपनी पार्टी के लिए उप-मुख्यमंत्री पद हासिल करने का मौका मिल गया।

सत्तारूढ़ भाजपा ने उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को देने की पेशकश की है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का होगा और उपमुख्यमंत्री का पद क्षेत्रीय पार्टी को दिया जाएगा।

Previous articleराजस्थान: NDA में शामिल पार्टी ने पूर्व CM वसुंधरा राजे पर लगाया कांग्रेस प्रत्याशी की मदद करने का आरोप, BJP से की कार्रवाई की मांग
Next articleJasprit Bumrah’s absence at Nita Ambani’s Diwali bash sparks rumours of Indian pacer moving to RCB, Mumbai Indians posts cryptic response