दो लोगों की एक-एक आंखें आपरेशन करके निकालनी पड़ी जब एक निजी अस्पताल में मोतियाबिंद का कथित तौर पर विफल ऑपरेशन किए जाने के बाद उनकी आंखों में जटिलताएं पैदा हो गईं।
संस्थान के डॉ सोमेश अग्रवाल ने कहा कि सिविल अस्पताल में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपथलमोलॉजी में भर्ती कराए गए तीन मरीजों में से दो मरीजों ने अत्यधिक क्षति की वजह से अपनी एक-एक आंख खो दी।
भाषा की खबर के अनुसार, दो लोगों की पहचान प्रकाश व्यास (52) और रंजीत राठौड़ (52) के तौर पर की गई है। दोनों भावनगर के रहने वाले हैं।तीसरे मरीज की पहचान महेश धामेलिया के तौर पर की गई है जो निगरानी में है।



















