रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और अंगद सिंह शादी के बंधन में बंधे, देखें तस्वीरें

0

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ सात फेरे लिए। दिल्ली के जोरबा होटल में दोनों विधायक शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस के चुनिंदा नेता भी मौजूद रहे।

अदिति सिंह
फोटो: सोशल मीडिया

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की। ख़बरों के मुताबिक, अंगद के परिवार की ओर से भी 23 नवंबर को एक प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा। अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं।

देखिए तस्वीरें

सदर विधायक की शादी को लेकर समर्थक काफी उत्साहित थे, लेकिन दिल्ली में शादी होने के कारण परिवारीजनों के साथ ही गिने-चुने लोग ही राजधानी पहुंचे।

कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह की शादी में कांग्रेस, सपा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भी कई बड़े नेता पहुंचे थे।

अदिति (32) और अंगद (29) साल 2017 में अपने पहले ही प्रयास में विधायक बने और दोनों एक राजनीतिक परिवार से संबंधित हैं। जहां अदिति रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके दिवंगत अखिलेश सिंह की बेटी हैं, वहीं अंगद भी पंजाब में नवांशहर सीट पर छह बार जीत हासिल करने वाले दिवंगत दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं।

जानकारी के मुताबिक अंगद सिंह का परिवार पंजाब के नवांशहर में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा, जिसमें स्थानीय कांग्रेस नेता और अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Previous articleतेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सुशील मोदी का अमित शाह जी के बारे में सनसनीखेज खुलासा”
Next articleBenjamin Netanyahu indicted for fraud and bribery, accuses judiciary and police of plotting against him