झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक के स्तर तक के ऐसे पुलिस कर्मियों को एक माह के वेतन के समतुल्य मानदेय देने की स्वीकृति दी जिनके कार्यालय शनिवार, रविवार, तथा राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी खुले रहते हैं।
भाषा की खबर के अनुसार, एक सरकारी सूचना में यह जानकारी दी गई है और कहा गया है कि झारखंड पुलिस संगठन, आईआरबी आदि सेवा में कार्यरत ऐसे सिपाहियों, हवलदारों, सहायक अवर निरीक्षकों, अवर निरीक्षिकों एवं निरीक्षकों को इस निर्णय का लाभ मिलेगा।



















