कोरोना लॉकडाउन के दौरान सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शर्मिला मंड्रे सहित दो घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस

0

साउथ अभिनेत्री शर्मिला मंड्रे (Sharmiela Mandre) शनिवार को बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। अभिनेत्री के साथ कार में उनके दोस्त लोकेश वसंत भी थे। दुर्घटना के बाद अभिनेत्री को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

शर्मिला मंड्रे

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार उन्हें वसंत नगर के अंडरब्रिज के पास हुए इस हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम से लगभग रात 3 बजे सूचना मिली थी। इसके कुछ समय बाद पुलिस को कनिंघम रोड पर फोर्टिस अस्पताल की ओर से घायलों भर्ती करने की जानकारी मिली, जिसमें बताया कि शर्मिला मंड्रे और लोकेश वसंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को अब भी दोनों के बयान का इंतजार है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से भी पुलिस को अभी स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ख़बरों के मुताबिक, पुलिस यह जरूर कह रही है कि लॉकडाउन के दौरान उनके पास बाहर निकलने का कोई पास नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि वे देर रात घूमने निकले होंगे और फिर यह हादसा हुआ होगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की Cr.No 17/2020 u / s 279, 337 IPC और 134 (B) में भी मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। इस बीच, पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

Previous articleपीएम मोदी ने की 5 अप्रैल को नौ मिनट लाइट बंद करने की अपील, महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री बोले- फेल हो सकती है पॉवर ग्रिड, बहाल करने में लग सकता है एक हफ्ते तक का समय
Next articleRailway ministry rejects reports on resumption of passenger train services after 21-day lockdown