मुंबई: अरहान खान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री अमृता धनोआ सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं, पुलिस ने फाइव स्टार होटल से किया गिरफ्तार

0

‘बिग बॉस 13’ के प्रतियोगी अरहान खान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री अमृता धनोआ खुद एक मामले में फंस गई हैं। ख़बरों के मुताबिक, अमृता धनोआ को मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें ‘बिग बॉस 13’ के प्रतियोगी अरहान खान की पूर्व प्रेमिका कहा जाता है।

अमृता धनोआ

बताया जा रहा है कि अमृता धनोआ को पुलिस रेड में मुंबई के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि अमृता के अलावा एक और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अमृता और ऋचा सिंह ग्राहकों को महिला सेक्स वर्करों की आपूर्ति कर रही थीं।

रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4,5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि, हाल ही में अमृता धनोआ तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने आरोप लगाया था कि अरहान खान ने उनके 5 लाख रुपये ले लिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वे दोनों रिश्ते में थे, उस दौरान अरहान खान ने उन्हें धोखा दिया था। हालांकि, अरहान ने इन सब आरोपों को झूठ बता दिया था। ख़बरों के अनुसार, ये दोनों साल 2006 से 2010 तक रिलेशनशिप में थे।

अमृता धनोआ के बॉलीवुड करियर के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। आईएमडीबी में उनके पेज से बस इतना ज्ञात हो पाया है कि उन्होंने ‘अनलिमिटेड नशा’, ‘परवीन बॉबी’ और ‘द वर्ल्ड ऑफ फैशन’ जैसी फिल्मों में काम किया है।(इंपुट: आईएएनएस के साथ)

Previous articleसोनिया गांधी ने CAA को बताया भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी, कहा- NRC का छिपा हुआ रूप है NPR
Next articleExplosive revelation by Bigg Boss contestant Arti Singh, sister of Krushna Abhishek of The Kapil Sharma Show, says servant tried to rape her