साउथ फिल्मों के अभिनेता सेतुरमन का गुरुवार (26 मार्च) को निधन हो गया। चेन्नई में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) आने की वजह से उनका निधन हुआ, वह महज 36 साल के थे। अभिनेता के निधन से उनके दोस्त, परिवार के सदस्य और सहकर्मी सभी बेहद सदमे में हैं। बता दें कि, सेतुरमन पेशे से डॉक्टर थे और वो एक्टिंग के साथ-साथ अपना क्लिनिक भी चलाते थे।
सेतुरमन के निधन की जानकारी अभिनेता सतीश ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। उन्होंने सेतुरमन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दुखद खबर, एक्टर और डॉक्टर सेतुरमन की कुछ घंटों पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।”
सेतुरमन की मौत से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि एक्टर को अपने घर पर 8:45 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस युवा चिकित्सक ने साल 2016 के 12 फरवरी को उमा से शादी की थी। उनका एक बच्चा भी है। साल 2017 में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के चलते उनकी सर्जरी भी हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि इसी के चलते वह पिछले कुछ समय से शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान थे।
Sad news. Actor and Doctor Sedhuraman passed away few hours ago due to cardiac arrest. My condolences to his family. RIP pic.twitter.com/SIlkfQ1qm2
— Sathish (@actorsathish) March 26, 2020
बता दें कि, सेतुरमन पेशे से डॉक्टर थे और वो एक्टिंग के साथ-साथ अपना क्लिनिक भी चलाते थे। बीते कुछ समय से उन्होंने एक्टिंग छोड़ फुल टाइम अपने क्लिनिक पर रहना शुरू कर दिया था। वो चेन्नई स्थित एक स्किन केयर और कॉस्मेटोलॉजी क्लिनिक में काम कर रहे थे।
सेतुरमन ने साल 2013 में आई फिल्म “Kanna Laddu Thinna Aasaiya” से डेब्यू किया था। इस फिल्म के जरिए उन्हें इंडस्ट्री में बहुत प्यार मिला और वो रातों रात स्टार बन गए। इस फिल्म के बाद वो लगातार तीन फिल्मों में नजर आए। इसके बाद वो साल 2016 में आई फिल्म ‘वेलिबा राजा’, साल 2017 में आई फिल्म ‘सक्का पोडू पोडू राजा’ और आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म ’50/50′ में नजर आए थे।