हैदराबाद के कॉलेज में ABVP के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, जमकर की तोड़फोड़

0

हैदराबाद के एक कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली है।उन्होंने गुरुवार (2 नवंबर) को कॉलेज में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। उन्होंने कॉलेज के क्लासरूम्स में जाकर खूब बवाल काटा, कुर्सी-मेजों को फेंका और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के नारायणा कॉलेज की प्रिंसिपल श्री लता के सुसाइड को लेकर हंगामा करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में तोड़फोड़ की। एबीवीपी का आरोप है कि कॉलेज के डीजीएम महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

काफी समय से महिलाएं इन सब से परेशान थी और इन्हीं वजह से कॉलेज की प्रिंसिपल श्री लता ने आत्महत्या कर ली।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यह विरोध एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद जताया।

गौरतलब है कि, 2 साल पहले कॉलेज की प्रिंसिपल की आत्महत्या मामले में यहां के छात्रों के बीच एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। ख़बरों के मुताबिक, क्लिप से पता लग रहा है कि प्राचार्य ने अपने वरिष्ठ जयसिम्हा रेड्डी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की थी। घटना से पहले उसने वरिष्ठ सहयोगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

और इसी विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में इस घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।

देखिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं का यह वीडियो

Previous articleगुरुग्राम में अवैध रूप से चल रहे हैं 224 नर्सिंग होम और क्लीनिक, 141 फर्जी डॉक्टर कर रहे हैं काम
Next articleटेक्निकल फॉल्ट की वजह से दुनिया भर में व्हाट्सऐप​ अस्थायी तौर पर काम नहीं कर रहा