पंजाब में आम आदमी पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में विकास के 100 मुख्य चुनावी घोषणाओं के साथ उतर रही है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक इसकी घोषणा नहीं कि गई है लेकिन जनता का रिपोटर्र ने विश्वसनीय सुत्रों से पता किया कि अगामी पंजाब चुनाव में ‘आप’ की वो 100 चुनावी घोषणाएं क्या होगी।
आम आदमी पार्टी पहले भी दलितों और व्यापारिक वर्ग के लिए अलग से घोषणाएं करने की बात कर चुकी है। लेकिन अपने 100 मुख्य चुनावी बिन्दुओं में वह विपक्ष अलग नज़र आती है। इन चुनावी घोषणाओं में आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों से वादा करती है जो निम्न प्रकार से है।
1) भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहीम छेड़ी जायेगी
2) प्रशासन का आमूल परिवर्तन
3) भ्रष्टाचार की गुंजाइश को खत्म करने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग
4) 25 लाख नौकरियों और रोजगार के अवसरों का सृजन
5) नेताओं और माफियाओं की ठेका प्रणाली का अंत
6) योग्यता के आधार पर युवाओं को ठेके दिए जाएगें
7) विदेशी रोजगार युवा बोर्ड का गठन किया जाएगा
8) अध्ययन करने और विदेशों में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए समर्थन
9) कॉलेजों में फ्री वाई-फाई हॉटस्पॉट
10) 1 महीने के भीतर ड्रग्स आपूर्ति श्रृंखला का विनाश
11) 6 महीने के भीतर ड्रग्स पीड़ितों का पुनर्वास
12) हर गांव में नि: शुल्क आधुनिक पेंडू सेहत क्लिनिक
13) पेंडू सेहत क्लीनिक में नि: शुल्क दवाइयां, नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
14) हर साल स्कूलों में से 500 स्पोर्ट्स में अव्वल बच्चे चुने जाएंगे और उन्हें वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग दिलवाई जायेगी
15) निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक
16) पंजाबियों पर किये गए झूठे मामले वापस लिए जाएंगे
17) सभी प्रोफेशनल कोर्स का सिलेबस बेहतर किया जाएगा
18) विद्यार्थियों और नोकरीपेशा के लिए रेजिडेंशियल हॉस्टल बनाये जायँगे
19) सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को उन्नत किया जाएगा
20) उच्च शिक्षा गारंटी योजना बिना कुछ गिरवी रखे हुए। उच्च शिक्षा गारंटी योजना के तहत १० लाख रुपये ऋण
21) सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुल्क को समाप्त किया जाएगा
22) हर जिले में सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा केन्द्रों को बनाया जाएगा
23)’ पंजाब ओलंपिक मिशन ‘लागू करना
24) खेलों को एक जन मिशन बनाना
25) ओलंपिक उम्मीदवारों के लिए भारी समर्थन और संसाधन
26)माता गुजरी प्रशिक्षण अकादमी युवा महिलाओं को शिक्षित करने के लिए खोला जाएगा और ट्रेन करेंगे पुलिस और अर्ध सैनिक बलों में प्रवेश के लिए
27) कर प्रणाली का सरलीकरण। पंजाब सबसे कम टैक्स वाला राज्य बनेगा ।
28) छापेमारी, इंस्पेक्टर राज, रेड राज की समाप्ति
29) कृषि-उद्योग, बीमार इकाइयों, और महिला उद्यमियों के लिए कर छुट्टी
30) रोपड़ नया औद्योगिक केंद्र होगा
31) सस्ती बिजली मिलेगी
32) जनता के लिए परिवहन क्षेत्र के लाइसेंस
33) जनता के लिए खनन क्षेत्र के लाइसेंस
34) एफडीआई के खिलाफ खुदरा उद्योग को संरक्षण
35) रेहड़ी, फड़ी की दुकानों के लिए स्थान
36) केवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स
37) पर्यटन का विकास
38) खाद्य अपमिश्रण नियंत्रण करने के लिए परीक्षण प्रयोगशाला
39) आत्महत्याओं का अंत , कर्ज मुक्त किसान /मजदूर 2018 तक
40) सभी गरीबों के लिए ऋण माफ
41) आत्महत्या से प्रभावित परिवार के लिए सरकार नौकरी + 5 लाख रु
42) किसान / मजदूर के भूमि, घर नहीं छीने जाएंगे
43) फसल की विफलता के लिए 20000 रुपये / एकड़ मुआवजा
44) महीने काम घटने के लिए 10000 रुपये मुआवजा
45) 2020 तक स्वामीनाथन रिपोर्ट पूर्ण रूप से लागू ; समर्थन मूल्य तय होगा ‘लागत + 50%’
46) सबके लिए शिक्षा, सबके लिए सेहत
47) भूमिहीन किसान के लिए 2 लाख रुपये का ज़मानत रहित ऋण
48) मुक्त वाईफ़ाई और कृषि के लिए किसान मित्र
49) वृद्धावस्था पेंशन 2000 रुपये महीना
50) सतलुज-यमुना नहर के लिए अधिग्रहित भूमि की वापसी
51) आटा दाल स्कीम का लाभ और 10 लाख परिवारों को मिलेगा
52) कीटनाशकों और नकली दूध बनाने और बेचने वालों को उम्रकैद
53) किसी भी हालात में ब्याज मूल से ज्यादा नहीं होने दिया जाएगा
54) अगर किसी ने मूल से दुगना ब्याज चुका दिया है तो उसका ब्याज चुकाया हुआ माना जाएगा।
55) किसी भी हालात में किसानो के जमीन की कुर्की नहीं होने दी जायेगी
56) बैंकों में किसानो के लिए ब्याज दर बेस रेट से सिर्फ 1% ऊपर रखा जायेगा
57) आढ़तियों और बाकी कर्जे देने वालों की रजिस्ट्रेशन की जायेगी और पास बुक बनवायी जायेगी। तांकि कोई हेरा फेरी ना हो सके।
58) किसानों को दिन में कम से कम 12 घंटे मुफ़्त बिजली जरूर मिलेगी
59) मंडी में पहुँचने के 24 घंटे के अंदर फसल खरीदी जायेगी और 72 घंटे में भुगतान किया जाएगा
60) सिंचाई के लिए नहरी सिस्टम का विकास किया जाएगा और बंजर और सूखे इलाके में भी पानी पहुंचाया जायेगा।
61) फसल का उचित दाम दिलवाया जायेगा।
62) किसानों और मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई के लिए आसान लोन मिलेगा
63) गन्ना और बाकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा
64) खेती उत्पादों का निर्यात बढ़ाया जाएगा तांकि किसानों का मुनाफा बढ़ाया जा सके
65) पंजाब में 25000 नए डेरी फ़ार्म बनाये जायँगे और दूध उत्पादों क3 लिए नए यूनिट लगाए जायेंगे।
66) बुढ़ापा पेंशन 500 से बढ़ा कर 2000 की जायेगी
67) विद्यार्थियों के लिए मुफ़्त बस सुविधा दी जायेगी
68) सरकारी स्कूलों में CCTV कैमरे लगाए जायेंगे
69) खाली पड़ी टीचर्स की 29000 पोस्ट भरी जाएँगी
70) प्राइमरी स्कूल में भी कम से कम 5 टीचर होंगे
71) नौंवी क्लास के बाद स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम किया जायेगा
72) पंजाब शिक्षा बोर्ड का सिलेबस मॉडर्न किया जाएगा
73) सभी हाई स्कूलों में hi tech कंप्यूटर लैब्स बनायीं जाएँगी
74) टीचर्स का काम सिर्फ पढ़ाना होगा। फ़ालतू की कोई ड्यूटी नहीं लगाई जायेगी
75) स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनायीं जायेगी
76) कम लागत के पक्का आवास
77) भूमि के संरक्षण के लिए सहकारी समितियां
78) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का कार्यान्वयन
79) दोआबा क्षेत्र में कांशीराम कौशल विश्वविद्यालय
80) राज्यों को छोड़ चुके उद्योगों को वापिस लाने के लिए मुहीम चलाई जायेगी
81) जिन स्थानों पर उद्योग नुक्सान में चल रहे हैं वहां पर 2 साल तक टैक्स राहत दी जायेगी
82) उद्योगों के लिए इंडस्ट्रियल एरिया और फोकल पॉइंट में जमीन सस्ते दाम पर दी जायेगी
83) हिमाचल के साथ लगते तटीय पिछड़े इलाकों में उद्योगों को बढ़ावा दिया जायेगा
84) रियल एस्टेट को बढ़ावा देने के लिए पालिसी लायी जायेगी
85) रेट बजरी माफिया को ख़त्म किया जाएगा
86) ट्रांसपोर्ट उद्योग को भ्रस्टाचार मुक्त किया जाएगा
87) हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा हर जिले में दी जायेगी
88) शराब माफिया ख़त्म किया जाएगा
89) महिला उद्यमियों को टैक्स राहत दी जायेगी
90) व्यापरियों को तंग करने वाले अफसरों को काबू करने के लिए सेल बनाया जायेगा
91) टूरिज्म को बढ़ाने के लिए टैक्स रियायतें दी जाएँगी
92) रेहड़ी मार्किट और सन्डे मार्किट को सुरक्षा दी जायेगी
93) लुधियाना आदि शहरों में exhibition हाल बनाये जायेंगे
94) व्यापारियों को नाजायज तंग करने नहीं दिया जायेगा
95) VC प्रोफेसर आदि की भर्ती का गैरराजनीतिकारण किया जायेगा और सिर्फ लायक लोगों को ये पद दिए जायँगे
96) जंगली जानवरों को काबू करने के लिए काम किये जायँगे। आवारा पशुओं से खेती को नुकसान ना हो इसके लिए उनके लिए शेल्टर बनाये जायेंगे
97) ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने वालों को 5 करोड़, रजत जीतने वालों को 4 करोड़ और कांस्य जीतने वालों को 3 करोड़ का इनाम दिया जाएगा
98) Asian में स्वर्ण पदक जीतने वालों को 3 करोड़, रजत जीतने वालों को 2 करोड़ और कांस्य जीतने वालों को 1 करोड़ दिया जायेगा
99) कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने वालों को 1 करोड़, रजत जीतने वालों को 75 लाख और कांस्य जीतने वालों को 50 लाख दिया जायेगा
100) सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए लीग मैच करवाये जायेंगे