दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, टिकट न मिलने से नाराज विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

0

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। टिकट ना मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

विधायक
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली छावनी विधानसभा सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘आज मैं दुखी होकर आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हूं।’’ पत्र में उन्होंने कहा है कि वह पार्टी की सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें सभी कार्यभार से मुक्त कर दिया जाए।

गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस बार सुरेन्द्र सिंह को टिकट नहीं दिया है। इस सीट से पार्टी ने वीरेन्द्र सिंह कादियान को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को रिकॉर्ड जीत मिली थी, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत प्राप्त की थी और 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत हुई थी और वोट प्रतिशत के लिहाज से कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

Previous articleBJP MP Meenakshi Lekhi called ‘buddhi’ after she trolls Saif Ali Khan for naming his child Taimur
Next articleलखनऊ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- जिसे विरोध करना हो करे, मगर CAA वापस नहीं होने वाला