आज तक के एंकर रोहित सरदाना ने मोहल्ले के आवारा लड़कों से की ‘गोदी मीडिया’ की तुलना, वीडियो वायरल

0

हिंदी समाचार चैनल आजतक के एंकर और वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे है कि ‘गोदी मीडिया’ किसे और क्यों कहा जाता हैं। रोहित सरदाना ने अपने वीडियो में बताया है कि आखिर ये गोदी मीडिया है क्या? रोहित सरदाना ने मोहल्ले के आवारा लड़कों से गोदी मीडिया की तुलना की है।

रोहित सरदाना
फोटो: सोशल मीडिया

रोहित सरदाना ने अपने वीडियो में कहा, आप सबने देखा होगा कि गले-मोहल्ले में कुछ गुंडे किस्म के लड़के होते हैं जो हमेशा चौराहों पर बैठे रहते हैं और वहां आने जाने वाली लड़कियों पर बुरी नजर रखते हैं। वो लोग उन लड़कियों में से किसी को भी पसंद कर लेंगे और कह देते हैं कि ये तुम्हारी भाभी हैं। अगर वो लड़की मना कर दे कि हमें तुम्हारी दोस्ती पसंद नहीं है तो वो लोग उस लड़की आवारा-बदजलन कहने लगते हैं। रोहित ने कहा कि वह गुंडे लड़के प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद जगह-जगह दीवारों पर उन लड़कियों के बारे उल्टी सीधी चीजें लिखने लगते हैं।

रोहित सरदाना ने अपने वीडियो में आगे कहा, ठीक ऐसा ही कुछ राजनीतिक दलों के साथ भी है कि जिनकी गोद में हम जाकर नहीं बैठे वो लोग गोदी मीडिया कहकर शोर करने लगते हैं। रोहित सरदाना ने कहा कि ऐसे राजनीतिक दलों को आम जनता सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि लोगों ने सबक सिखाया भी है। बकौल रोहित सरदाना गोदी मीडिया की यही परिभाषा है।

बता दें कि, सोशल मीडिया में पिछले कुछ समय से मीडिया के एक तबके को गोदी मीडिया के नाम से संबोधित किया जाता रहा है। लोग गोदी मीडिया के नाम से उन मीडिया संस्थानों को संबोधित कर रहे हैं जो सरकार के समर्थन में लगे हुए हैं। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में भी कुछ न्यूज चैनलों को ‘गोदी मीडिया’ बताते हुए बहिष्कार करने का मामला सामने आया। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

Previous articleनोएडा: शादी समारोह से लौट रही कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश जारी
Next articleमुंबई: मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती