बिहार में दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में एक लोहे के गेट में आए करंट की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि इस घटना में करीब पांच अन्य छात्राएं और तीन शिक्षक झुलस गए। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह बेहद दुखद है।

जाले के थाना प्रभारी यशोदानंद पांडेय ने बताया कि जाले के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के वर्ग (कक्षा) एक के लोहे के गेट में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक आठ वर्षीय छात्रा चंचला कुमारी की झुलसकर मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम चार से पांच छात्राएं और शिक्षक भी घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जाले के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह बेहद दुखद है। वे इस घटना से दुखी हैं। सीएम नीतीश मृतक छात्रा के परिजनों को तुरंत चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना में घायल सभी छात्राओं के फ्री इलाज की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
(2/2) झुलसी छात्राओं को निशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गये हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।https://t.co/HW2sjacfHq@NitishKumar
— CMO Bihar (@officecmbihar) March 19, 2021
वहीं, इस घटना के बाद से पूरे स्कूल में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे अधिकारियों ने स्कूल में ही घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण स्कूल के प्रधानाध्यापक के निलंबन की मांग कर रहे थे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। (इंपुट: IANS के साथ)