तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले में शुक्रवार(20 अक्टूबर) को बस डिपो के वेटिंग रूम की छत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकी, मलबे में दबे 3 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि 1952 में बनायी गयी इमारत में टीएनएसटीसी के चालक दल के सदस्य सो रहे थे और तड़के करीब साढ़े तीन बजे इसका एक हिस्सा गिर गया। इमारत गिरने से आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गये।
8 dead after roof of a Bus depot's rest room collapses in Tamilnadu's Nagapattinam, 3 people rescued from the debris pic.twitter.com/KpTT5JYE3w
— ANI (@ANI) October 20, 2017
ख़बरों के मुताबिक, नागापट्टिनम के जिला क्लेक्टर डॉक्टर सी सुरेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे की जानकारी ली। वहीं अधिकारियों ने बताया कि राज्य के परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर पोरयार के लिए रवाना हो गए हैं।
ख़बरों के मुताबिक, बस अड्डे में बने कमरे की छत काफी कमजोर थी। मलबे में दबे हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। घायलों को पास के ही नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।