बिहार: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

0

बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी पोती की उम्र की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुआ आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। इस चौंकाने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार
फाइल फोटो

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हाजीपुर में एक पांच वर्षीय बालिका गुरुवार की शाम अपने घर के करीब ही खेल रही थी। इसी दौरान आरोप है कि पड़ोस के बुजुर्ग उसे किसी बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता जब वापस अपने घर पहुंची तब खून देखकर परिजनों को कुछ शक हुआ, इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात बताई। परिजनों ने पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी और आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।

नगर थाना के प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पॉक्सो के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Previous articleउत्तर प्रदेश: अज़ान की आवाज से परेशान इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर की शिकायत के बाद आईजी ने लगाया रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध, डीएम-एसएसपी को लिखा पत्र
Next articleमध्य प्रदेशः BJP कार्यालय की लाइब्रेरी में किशोरियों से अभद्रता का आरोप, पीड़िताओं के वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमाई