उत्तर प्रदेश: 4 लोगों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं है, राज्य से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर देने और दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कटका क्षेत्र में एक युवती के साथ 4 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती प्रयागराज में एक ऑर्केस्ट्रा में काम करती है और आरोपियों ने उसे एक म्यूजिक ग्रुप में नौकरी देने का वादा किया था।

उत्तर प्रदेश

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और 4 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के मुताबिक, कौशाम्बी में रहने वाला जितेंद्र नाम का शख्स उसे रविवार की रात को कटका के एक होटल में ले गया। वहां उसने अपने 3 अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद चारों मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म करने लगे।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि युवती की शिकायत पर उन्होंने छापे मारे और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और हम अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

बता दें कि, इससे पहले यूपी के रामपुर में मनचलों ने एक नाबालिग लड़की से पहले दुष्कर्म की कोशिश की और असफल होने पर उसे छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में हाल ही में एक के बाद एक रेप की कई वारदातें सामने आई हैं। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)

Previous articleCBSE Board Exam 2021: दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘छात्र-विरोधी रवैये’ के लिए CBSE को लगाई फटकार, cbse.nic.in पर परीक्षाओं से संबंधित जानकारी ले सकते है स्टूडेंट
Next articleसिंघू बॉर्डर पर आने वाले दिनों में किसान प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं दो हजार से अधिक महिलाएं