दिल्ली: 34 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो लड़कों ने रात में लिफ्ट देकर घटना को दिया अंजाम; आरोपी गिरफ्तार

0

देश की राजधानी दिल्ली के सागरपुर इलाके में 34 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को लिफ्ट देकर आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया है।

दिल्ली
प्रतिकात्मक फोटो

अधिकारी के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के उस वक्त हुई जब पीड़ित महिला ने पश्चिमी दिल्ली में एक अज्ञात कार से लिफ्ट मांगी थी। अधिकारी ने कहा कि महिला को सागरपुर से तड़के करीब तीन बजे उठाया गया और फिर निहाल विहार छोड़ दिया। कार में सवार दोनों आरोपितों ने पीड़ित महिला को निहाल विहार इलाके में सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी और 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की और कई सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद शहर के हरि नगर इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक घटना वाले दिन 18 साल का हो गया था और दोनों आरोपी अपना जन्मदिन मना रहे थे। पुलिस ने वारदात में शामिल कार को भी कब्जे में ले लिया है।

पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा दो महीने पहले जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में देश के सभी महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई।

दिल्ली पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, शहर में चालू वर्ष में 31 अक्टूबर तक 1,725 महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है। 2020 में 1429 महिलाओं को जघन्य अपराध का सामना करना पड़ा। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो इसमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। (इंपुट: IANS के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleमुसलमानों के नरसंहार का आह्वान करने वाले हिंदुत्व के आतंकवादी ही अब FIR कराने पुलिस के पास पहुंचे, ‘भगवा आतंकियों’ के साथ ठहाके लगाते पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल; लोगों ने बताया- ‘लोकतंत्र और कानून के साथ घिनौना मजाक’
Next articleअमेठी में दो युवकों ने जमीन पर लिटाकर नाबालिग दलित लड़की को डंडों से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल