इंडोनेशिया: 23 फुट लम्बा अजगर ने किसान को निगला, पेट काटकर निकाला गया शव

0

23 फुट लम्बा अजगर ने इंडोनेशिया में एक 25-वर्षीय किसान को निगल लिया, किसान का नाम अकबर बताया जा रहा है। जब किसान अपने घर नहीं आया तो वहां के स्थानिय लोग किसान की खोज में लग गए। सोमवार को बेहद फूला हुआ और अजीबोगरीब ढंग से रेंगता हुआ 23 फुट का एक लम्बा अजगर दिखाई दिया। जब लोगों को अजगर पर शक हुआ तो उसके पेट को काटा गया तो अकबर का समूचा शव बरामद हुआ।

फोटो- एनडीटीवी

एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार, यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को दी। गांव के वरिष्ठ अधिकारी जुनैदी ने बताया, “हमें तुरंत ही शक हो गया था कि अजगर ने अकबर को निगल लिया होगा, क्योंकि करीब ही हमें फल, उसके औज़ार और एक जूता पड़ा मिला था।” दरअसल, पारिवारिक खेत पर रविवार को गए अकबर के नहीं लौटने पर चिंतातुर परिजनों उसकी खोज शुरू की थी

जुनैदी ने कहा कि इस इलाके में अपनी तरह की पहली मौत का मामला है और अजगर ने अकबर को साबुत ही निगल लिया था। वहीं जानकारी के अनुसार, इस प्रजाति के सांप जो आमतौर पर 20 फुट लम्बे होते हैं। आमतौर पर इन्हें छोटे जानवरों पर हमला करने के लिए जाना जाता है।

Previous articleगुजरात चुनाव से पहले अमित शाह की कांग्रेस नेता वाघेला से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
Next articleतीन तलाक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक पीठ को सौंपा मामला, 11 मई से होगी सुनवाई