नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में उत्तर प्रदेश में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हिंसा में शामिल करीब 750 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक एडीजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) प्रवीण कुमार ने कहा कि, “नागरिकता कानून को लेकर राज्य में 10 दिसंबर से हो रहे प्रदर्शनों में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हुई है। 750 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हिरासत में लेकर 4500 को छोड़ा गया है। कुल 263 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिसमें से 57 पुलिसकर्मी को आग से हाथ में चोटें आईं।”
Praveen Kumar, IG(Law&Order): In protest against #CitizenshipAmendmentAct since Dec 10 in state, 705 people arrested&around 4500 people released after preventive arrest.15 casualties have happened,&263 police personnel were injured of which 57 personnel received fire arm injuries pic.twitter.com/L4d7GKDdHG
— ANI UP (@ANINewsUP) December 21, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध के बीच केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, “एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है। हम किसी भी कीमत पर बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान पर हमला नहीं होने दिया जाएगा।”
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, “जनता इस हमले के खिलाफ सड़क पर उतर कर संविधान के लिए लड़ रही है, लेकिन सरकार बर्बर दमन और हिंसा पर उतारू है। देश भर में छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की अवैध गिरफ्तारी निंदनीय है। यह लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है।”