महाराष्ट्र: अहमदनगर सिविल अस्पताल के ICU में आग लगने से 10 मरीजों की मौत

0

महाराष्ट्र के अहमदनगर सिविल अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 10 मरीजों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आईसीयू में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई।

महाराष्ट्र
फोटो: ANI

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना क वक्त आईसीयू में कम से कम 20 मरीजों का इलाज चल रहा था और कई परिजन अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी के लिए अस्पताल पहुंचे। पुलिस, जिला और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव एवं राहत कार्यो की निगरानी कर रहे हैं।

आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। घटना सुबह 10:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। लगभग 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया।

Previous articleपंजाब: एपीएस देओल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना, सरकारी काम में हस्तक्षेप करने का लगाया आरोप; बोले- सियासी लाभ के लिए फैला रहे हैं झूठ
Next articleबिहार: पटना में मुस्लिम कारीगर छठ पूजा के लिए तैयार कर रहे हैं मिट्टी के चूल्हे