तिरंगा यात्रा: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन और पियूष गोयल

0

देश की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हांलाकि पीएम ने स्पष्ट रूप से कहा था कि रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन होगा। रैली में शामिल हर आदमी के सिर पर हेलमेट होगा। सबसे आगे चलने वाली मोटर साइकिल सवार के हेलमेट पर तिरंगा बना होगा। ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा।

लेकिन आप ये जानकार हैरान हो जायेगे कि पार्टी के 2 केंद्रीय मंत्री ही मोदी कि बातों से सहमत नहीं दिखते हैं। जी हाँ राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान राठौड़ बाइक को चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना, उन्होंने तिरंगे रंग वाली पगड़ी (साफा) पहन रखी थी। उनकी बाइक के पीछे बैठे पीयूष गोयल भी बिना हेलमेट के ही बैठे थे। उन्होंने भी तिरंगे रंग की पगड़ी पहन रखी थी। यात्रा जयपुर के खातीपुरा तिराहे से शुरू होकर दीनदयाल उपाध्याय के गांव धानक्या तक गई।

रैली के दौरान मंत्रियों के आस-पास चल रहे लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इतना ही नहीं अधिकतर बाइक सवारों ने कोई पगड़ी भी नहीं पहनी थी। सड़क पर यात्रा के दौरान डिवाइडर के दूसरी तरफ (विपरीत दिशा से आने वालों वाहनों के सामने) भी तमाम बाइक सवार तेजी से बाइक चला रहे थे। दो की जगह बाइकों पर तीन-तीन लोग भी बैठे थे।

मंत्री के साथ यात्रा कर रहे सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लिए ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। इतना ही मौके-मौके पर जिसका मन किया उन्होंने स्टंट तक दिखाए।

अभी इस मामले पर ज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पीयूष गोयल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

Previous articleWatch: CRPF commandant Pramod Kumar hoisting tricolour minutes before being shot dead
Next articlePunjab’s Muslim dominated town Suman tense after another incident of sacrilege