लक्षद्वीप की एक महिला से दुष्कर्म करने, उसकी मर्यादा भंग करने, लूटपाट और आपराधिक साजिश के आरोप में तीन सैन्यकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आज बताया कि सेना की श्रीनगर इकाई के सिपाही मोहम्मद सलीम को दुष्कर्म के आरोप में, कोलकाता में लाइट रेजीमेंट से जुड़े मोहम्मद मिसबाह को मर्यादा भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
आगरा में सेना के पैरा एफडी कॉय से जुड़े इकबाल हुसैन को लूटपाट और उसके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
महिला द्वारा उन सबके खिलाफ शिकायत के बाद तीनों को कोच्चि केंद्रीय पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। तीनों लक्षद्वीप के रहने वाले हैं।